तीन साल गुजर जाने के बाद भी मिनी स्मार्ट सिटी के हुऐ आधे अधूरे काम की वजह से परेशान है नागरिक सड़क का निर्माण कार्य भी नहीं हुआ पूर्ण *****

 


राज्य की नवदुनिया प्रतिनिधि 

गंजबासौदा// नगर को खूबसूरत बनाने के लिये मिनी स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत करीब 25 करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं प्रथम चरण में होने वाले यह काम की अवधि 1 वर्ष में पूर्ण होने थी जिसके बाद द्वितीय चरण के कारण की योजना बनाई जानी थी लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त निर्माण एजेंसी एक सड़क का निर्माण भी पूर्ण नहीं कर पाई है ऐसे में प्रथम चरण के कार्य कब तक पूर्ण होंगे यह बड़ा प्रश्न चिन्ह बना हुआ है आधे अधूरे कामों के कारण नागरिकों में भी बड़ा गुस्सा निर्माण एजेंसी एवं प्रशासन के खिलाफ बना हुआ है नागरिकों में बड़ा रोष है कि 3 वर्ष में जब एक सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो इतने बड़े काम निर्माण एजेंसी कैसे पूर्ण करेगी साथ ही निर्माण एजेंसी फुटकर फुटकर काम कर रही है हाथी सड़क बना देती है फिर आधी छोड़ देती है कहीं आधा नाला बना देती है फिर छोड़ देती है जिससे कि नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानी तिरंगा चौक से बन रहे नाले को जगह जगह ठेकेदार द्वारा खाली छोड़ दिया गया है विगत 20 दिनों से ठेकेदार का काम भी बंद है जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है लेकिन शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को इस बात की कोई चिंता नजर नहीं आ रही है नागरिकों का कहना है कि ऐसे ही हालात बने रहे तो आने वाले निर्वाचन में इसका खामियाजा नेताओं को भुगतना पड़ सकता है |
तीन सप्ताह से है काम बंद:-
प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यवसाय पवन रिछारिया ने बताया कि तिरंगा चौक के पास ठेकेदार द्वारा नाला खोदकर सरिया डालकर छोड़ दिया गया है पिछले 20 दिन से काम बंद है ऐसे में कभी भी कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है नाला करीब 4 फीट गहरा है जिसमें कोई भी मवेशी रात्रि में अंधेरे में गिर सकता है साथ ही किसी भी नागरिक के साथ ही कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है कई बार ठेकेदार से कहा लेकिन ठेकेदार काम नहीं लगा रहा है अब तो ठेकेदार द्वारा फोन भी उठाना बंद कर दिया गया है रिछारिया ने कहा कि ऐसे में प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वर्षा काल भी प्रारंभ है लेकिन कोई सुनने बाला नहीं है ऐसा लगता है कि गंजबासौदा में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हाल चल रहा है |
एक सड़क का कार्य अधूरा, दूसरी को खोद कर पटक दिया:-
करीब 3 वर्ष पहले मध्यप्रदेश शासन के तात्कालिक मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों का भूमि पूजन किया गया था तब से लेकर अब तक ठेकेदार द्वारा एक ही सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह अब तक पूर्ण नहीं हुआ है और जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे बने हुए हैं ऐसी स्थिति में ठेकेदार ने उक्त कार्य पूर्ण किए बिना ही वेहलोट बाईपास सड़क को खोदकर डाल दिया जबकि अभी कुछ माह पूर्व ही उसके गड्ढे लोक निर्माण विभाग द्वारा भरे गए थे अब ऐसे में करीब एक माह से वह पूरी सड़क खुदी पड़ी है जहां आये दिन नागरिक गिर रहे हैं लेकिन कोई देखने बाला नहीं है |
गुणवत्ताहीन हो रहे हैं निर्माणकार्य:-
नगर को खूबसूरत बनाने के लिए मिनी स्मार्ट सिटी योजना का शुभारंभ नगर में किया गया था लेकिन लगता है कि यह योजना भी लापरवाह अधिकारियों एवं लापरवाह निर्माण एजेंसी के कारण गड्ढे में जाति दिख रही है जो कार्य अभी तक हुए हैं वह भी गुणवत्ताहीन ही  दिखाई दे रहे हैं कई जगह से सड़क में दरारें भी आ गई हैं साथ ही अभी सड़क पूर्ण बनी भी नहीं है कि कई जगह से उसकी गिट्टी भी निकलने लगी है ऐसे में मिनी स्मार्ट सिटी का कार्य कैसे पूर्ण होगा यह भगवान भरोसे ही दिखाई दे रहा है |

Post a Comment

0 Comments