राज्य की नवदुनिया प्रतिनिधि
गंज बासौदा // विद्युत मंडल द्वारा उपभोक्ता को लाखों का बिल थमा दिया गया, नगर में घर में दो सीएफएल एक पंखा और फ्रिज होने पर भी विद्युत मंडल द्वारा उपभोक्ता को लाखों का बिल थमा दिया गया, हम बात कर रहे हैं।विद्युत मंडल की जहां एक विधवा महिला के घर मैं सीएफएल और एक पंखा जलता है, लेकिन विद्युत मंडल द्वारा इस महिला के घर ₹214584 का बिल थमा दिया महिला विधवा है। और सिलाई का काम करके अपना जीवन यापन कर रही है,
अब महिला बिल की राशि भरने में असमर्थ है।
विद्युत मंडल ने रहने वाली एक महिला को 214584 रुपए का बिल थमा दिया बताया जा रहा है, यह महिला अपने 11 वर्षीय पुत्र के साथ बार्ड नंबर 13 के चक स्वरूप नगर में रहती है, 2019 के मार्च माह में इस महिला को ₹5500 का बिल थमाया गया था। अप्रैल 2019 में यह बिल सीधे ₹46000 कर दिया गया | महिला ने 1500 रुपए विद्युत मंडल में जमा भी किए थे और इन दिनों में बिल बढ़ता गया, महिला ने कई बार अधिकारियों के चक्कर भी लगाए लेकिन अब वर्तमान में उसके घर दो लाख से ज्यादा का बिजली का बिल भरने के लिए पहुंचा दिया गया है।
विधवा महिला अपने लड़के के साथ रहती है, और सिलाई का काम करती है जिससे उसका घर खर्च चलता है|
महिला प्रभा ठाकुर ने अपने बिल को लेकर विद्युत मंडल के आला अधिकारियों से गुहार भी लगाई थी, साथ ही जिला कलेक्टर को भी आवेदन दिया था। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया हम आपको बता दें कि महिला के घर 2 किलो वाट का लोड विद्युत मंडल द्वारा तय किया गया है, जबकि उपयोग में एक सीएफएल एक पंखा और एक फ्रिज ही उपयोग हो रहा है। विद्युत मंडल के लाखों के बिल न भर पाने के कारण विद्युत मंडल द्वारा महिला के घर की लाइट काट दी गई है, इस समय जहां कोरोना और डेंगू से परेशान है। वही इस महिला के घर बिना पंखे बिना लाइट के यह महिला रहने को मजबूर है जब हमारी टीम इस महिला प्रभा ठाकुर के घर पहुंचे तो उसका बच्चा इस गर्मी में मच्छरों के बीच मोमबत्ती में पढ़ता हुआ मिला | लाइट दोबारा शुरू कराने के लिए महिला लगातार विद्युत मंडल के चक्कर लगा रही है लेकिन ना ही तो विद्युत मंडल के अधिकारी कोई सुनवाई कर रहे हैं और ना ही इस महिला द्वारा दिए पूर्व में आवेदनों की कोई सुनवाई की जा रही है |
0 Comments