आठवें दिन भी जारी रही संयुक्त मोर्चा की हड़ताल धरने पर बैठे रहे पंचायत कर्मीयों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन


राज्य की नवदुनिया प्रतिनिधि
गंज बासौदा//
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के  संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में गुरूवार को अपनी जायज मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी भी की। इन दिनों अब हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। 17 संगठनों से संबंधित कार्यालयों में कुछ अधिकारियों को छोडकऱ कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 31 जुलाई शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में दोपहर बारह बजे आंदोलन स्थल से रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा एवं सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा वहीं आप देखने में स्पष्ट नजर आने लगा है कि संगठनों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से विभागीय कार्यालयों के लम्बित कार्य प्रभावित हो गए हैं। सभी 17 संगठनों से सम्बंधित कार्यालयों में सुनसान वीरानी पसरी है। कर्मचारियों के नहीं होने से विभागीय स्तर के सभी कार्य ठप है वहीं अपनी समस्याओं से जुड़े हितग्राही भी बिना समस्याओं के निराकरण वापस लौटने को विवश है। विदित हो कि इससे पूर्व विगत सप्ताह में सभी संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम जिपं सीईओ को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दे दी थी सभी कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा की हड़ताल 22 जुलाई से निरंतर जारी है। गुरुवार को धरना स्थल पर संयुक्त मोर्चा के  कार्यकर्ता धरने पर बैठे नजर आये।


पटवारी संघ ने किया संयुक्त मोर्चा की हड़ताल और धरने का समर्थन


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कर्मचारी अधिकारियों के संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर सभी पंचायत कर्मी तहसील प्रांगण में धरना पर बैठे है। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है,तब तक धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। आज कुरवाई तहसील के पटवारी संघ ने धरना स्थल पहुंचकर संयुक्त मोर्चा के धरने का समर्थन किया है। साथ पटवारी संघ भी आगामी दिनों से हड़ताल पर रहेंगे। जिसके चलते पंचायत विभाग सहित राजस्व विभाग के कार्य भी पूरी तरह से प्रभावित रहेंगे। संयुक्त मोर्चा की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने से आम आदमी से लेकर किसान काफी परेशान हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments