राज्य की नवदुनिया
गंज बासौदा // यूँ तो मुख्यमंत्री  की घोषणा के अनुसार नगर को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त है। लेकिन इस घोषणा व इसके अंतर्गत आने वाले विकास कार्यों के मद्देनजर नगर में अब तक सड़कों का जाल बिछ जाना चाहिये था। परंतु मुख्य मार्गों पर आम नागरिकों के लिये पटरी बन जाना थी, जनप्रतिनिधि की अनदेखीयों के चलते ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। लेकिन मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त नगर के हकीकत में हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। जगह- जगह गड्ढे पानी से भरे हुऐ हैं। और इन गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाईक सवार अमूनन रोज ही फिसलते व दुर्घटना का शिकार होते हैं। कई बार गंदा पानी नागरिकों के कपड़ों पर पड़ जाता है,जिसकी वजह से नागरिकों के बीच वे वजह की झड़प हो जाती है। स्मार्ट सिटी का कार्य सरकारी फाईलों के जैसे धीरे-धीरे धीरे खिसक रहा हैं मानो जैसे कि कोई न्यूज़ रीडर धीमी गति के समाचार पढ़ रहा हो। जिला बनने के मुहाने पर बैठे नगर बासौदा को अभी तक राजनैतिक एवं जन प्रतिनिधियों कि इच्छा शक्ति की कमी के कारण जिले का तमगा नहीं मिल सका है। वहीं दूसरी तरफ आम नागरिकों को बड़ी उम्मीद वार्डों के वृद्धि की थी, जो कि आज भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है जिससे नगर में विकास कार्यों की सम्भावनायें बढ़ती   नगर पालिका को राजस्व भी मिलता लेकिन दुर्भाग्य से वार्ड   वृद्धि प्रस्ताव भी धूल खा रहा है।नगर पालिका के कारनामे तो रिकार्ड तोड़ रहे हैं। नगर के बिभिन्न वार्डों की गलियों में वर्षों पूर्व हुई सी सी चटक गईं हैं नालियों में ढलान नहीं हैं गंदा पानी मुख्य नालियों में भरा होने से बदबूदार स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है नगर के वार्ड नम्बर 6 एवं बार्ड नम्बर 7 की मुख्य गली असेंट इंग्लिश स्पीकिंग कोचिंग चार खंभा वाली गली में नाली का निर्माण केवल एक तरफ किया गया है यह सब ठेकेदारों इंजीनियरों व नेताओं की मिली भगत का ही परिणाम है जिसका खामियाजा इस गली के वाशिंदे भुगत रहे हैं। नगर के  अंदर मुख्य मार्गों को जोडने वाले कई नाले ऐसे बनाये गये हैं जो किसी काम के नहीं। अगर गत 15 वर्षों के निर्माण कार्यों की ईमानदारी से जाँच हो जाये तो कई रसूखदार व जनप्रतिनिधियों की पोल खुल जायेगी कि वे जनता के कितने बड़े हिमायती रहे हैं......? सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि उन्होंने समय समय पर पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को आम नागरिकों को अवगत कराया है उन्होंने उम्मीद जताई कि समय रहते वर्षा के पूर्व सभी समस्याओं का हल निकाल लिया जायेगा व मिनी स्मार्ट सिटी के धीमे चल रहे विकास कार्यों को गति दी जायेगी जिससे की नगर में सुव्यवस्थित विकास दिखने लगेगा । 
 


 
 
 
 
0 Comments