राज्य की नवदुनिया प्रतिनिधि
गंजबासौदा // अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,दिल्ली पंजीकृत वैश्विक न्यायधीश भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रेरणा और केंद्रीय कार्य समिति के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती सुनीता खरे की अनुशंसा पर गंज बासौदा (विदिशा)की श्रीमती साधना राजेंद्र श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रदेशध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मध्य प्रदेश कायस्थ समाज की महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कायस्थ समाज की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यसमिति का आभार माना है। बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव सीमा श्रीवास्तव, संभाग अध्यक्ष ऋतु सक्सैना, जिलाध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, प्रियंका माथुर, सोनिया माथुर, मनोरमा श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, सुनीता माथुर सहित अनेक कायस्थ समाज की अनेक बहिनों ने बधाई देते हुए आभार माना है।


0 Comments