मध्‍य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित


राज्य की नवदुनिया प्रतिनिधि
भोपाल

भारतीय जनता पार्टी मध्‍य प्रदेश महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष माया नारोलिया ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस टीम में दो दर्जन पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी में सात उपाध्‍यक्ष बनाई गई हैं, ज‍बकि माया पटेल और अश्विनी परांजपे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। सात नेत्रियों को प्रदेश मंत्री का दायित्‍व सौंपा गया है। ज्‍योति दुबे, बबीता परमार, शशि यादव, हिमाद्रि सिंह, नंदिता पाठक, मीना जोनवाल और वंदना मांडरे को उपाध्‍यक्ष बनाया गया है।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा महिला मोर्चा की समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आप सब प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के कार्य को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं। शुभकामनाएं।

गृहमंत्री डॉक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने भी मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है आप सभी अपनी पूर्ण क्षमता और योग्यता के साथ पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगी💥✍

Post a Comment

0 Comments